"विद्यालय स्थापना से हमारा उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के समाज में शिक्षा का दीप प्रज्वलित कर केवल अध्यापन की व्यवस्था करना या अनुशासन स्थापित करना ही नहीं अपितु छात्रों के व्यवहार में अपेक्षित परिवर्तन लाना है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए उचित वातावरण का निर्माण करना है। कोरोना काल में शिक्षा की अत्यधिक गिरावट हुयी है जिसको सुधारने के लिए हमे क्षेत्र वासियों को सहयोग अपेक्षित है।"
"हम अपने क्षेत्र की शिक्षा को उन्नत बनाने हेतु पूर्ण कोशिश करते आ रहे है व करते रहेंगे ऐसे वातावरण का सृजन करना जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा के विकास का अधिकतम अवसर उपलब्ध हो सके। इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हमने विद्यालय स्थापना के निम्नलिखित उद्देश्य किये:"
विद्यालय स्थापना के 10 मुख्य उद्देश्य
01
सीखने और सिखाने के लिए उचित वातावरण का निर्माण करना।
02
शिक्षा के उद्देश्य की पूर्ति में सहायता करना।
03
छात्रों में सामुदायिक भावना का विकास करना।
04
समाज के लिए त्याग करने वाले नागरिकों का निर्माण करना।
05
प्रत्येक विद्यार्थी में विद्यार्थियों की कार्य-कुशलता में वृद्धि करना।
06
छात्रों में सहयोगात्मक ढंग से कार्य करने की आदत डालना।
07
छात्रों में स्वस्थ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
08
अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव विकसित करना।
09
छात्रों में जनतंत्रीय आदर्शों के प्रति आस्था उत्पन्न करना तथा जनतंत्रीय जीवन-पद्धति अपनाने का अभ्यास करना।
10
छात्रों को शैक्षिक तथा व्यावसायिक निर्देशन देना।